मक्का मदीना में हजयात्रियों को ले जारी रही बस में लगी आग, 20 हजयात्रियों की मौत

मक्का और मदीना के लिए हज यात्रियों को ले जा रही एक बस पुल से टकरा गई, जिससे बाद बस में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो जाने की खबर है, वहीं 29 अन्य घायल हो गए।

मक्का मदीना में हजयात्रियों को ले जारी रही बस में लगी आग, 20 हजयात्रियों की मौत

सऊदी अरब

रमजान का पाक महीना चल रहा है और सऊदी अरब से एक बुरी खबर आई है। मक्का और मदीना के लिए हज यात्रियों को ले जा रही एक बस पुल से टकरा गई, जिससे बाद बस में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो जाने की खबर है, वहीं 29 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में हताहत लोगों की राष्ट्रीयता का फिलहाल पता नहीं चला है, सम्भवतः बस में अलग-अलग मुल्कों के हज यात्री सफर कर रहे थे। बता दें, रमजान के पवित्र महीने में दुनिया भर से लाखों मुसलमान हज करने यहां आ रहे हैं। दुर्घटना के बारे में जो खबर आ रही है कि बस में ब्रेक की खराबी के कारण बस एक पुल से टकरा कर पलट गयी, जिससे बस में भीषण आग लग गयी। दक्षिणी प्रांत असीर की घटना इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का और मदीना में जाने वालों को ले जाते वक्त हुई। यहां हमेशा यात्रियों को सुरक्षित रूप से ले जाने के दौरान लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

2019 में भी हो चुका है बड़ा हादसा

इससे पहले अक्टूबर 2019 में भी मदीना शहर के पास एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी। वह बस दूसरे भारी वाहन से टकरा गई थी। जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए थे। यातायात ही नहीं सऊदी अरब में मक्का में भी प्रशासनिक अव्यवस्था कभी बार सामने आ चुकी है, जिसके कारण दुर्घटना होने और लोगों के मारे जाने की भी घटनाएं हो चुकी हैं।