कैला देवी दर्शन को जा रहे 8 श्रद्धालु चंबल नदी में डूबे

मध्य प्रदेश के कैला देवी की दर्शन को जा रहे 8 श्रृद्धालुओं की नदी में डूबने से मौत की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र के रोधई घाट का है।  

कैला देवी दर्शन को जा रहे 8 श्रद्धालु चंबल नदी में डूबे

मध्य प्रदेश,

मध्य प्रदेश के कैला देवी की दर्शन को जा रहे 8 श्रृद्धालुओं की नदी में डूबने से मौत की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र के रोधई घाट का है।  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलांद गांव से श्रृद्धालुओँ का एक दल कैला देवी के दर्शन को जा रहा था। इसमें 17 पदयात्री शामिल थे, जो शनिवार की सुबर 7 बजे रोंधाई गांव के पास चंबल नदी की छोई घाट के पास हादसा हो गया। पदयात्री गहरे पानी में फंस गये और एक के बाद एक डूबते चले गये। उनकी चीख सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक 8 श्रृद्धालु डूब चुके थे। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम पहुंच चुकी है और रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 2 पुरूष और 1 महिला का शव निकाला जा चुका है। जिले के कलेक्टर ने बताया कि मौके पर मेडिकल की टीम कैंप कर रही है। 4 लोगों को इलाज के लिए मंडरायल हॉस्पिटल भेजा गया है। अबतक 7-8 पदयात्रियों के डूबने की सूचना मिल रही है। जिस जगह हादसा हुआ वहां नदी पार करने के लिए पुल या नाव की व्यवस्था नहीं है। लोग पैदल ही नदी पार करते हैं। 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भी बहे 6 लोग

शुक्रवार की शाम सोनभद्र में भी बड़ा हादसा हुआ है। रामपुर जिले के बरकोनिया में घाघर नदी में बारिश के कारण नदी के तेज धार में 6 लोग बह गये, जिनमें से 5 की मौत हो गयी। मृतकों में 3 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग पहाड़ी नदी घाघर में मछली पकड़ने गये थे। रात में जब ये वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने तलाशी शुरू की। इसके बाद ही हादसे का पता चल पाया। पहड़ी नदी में हल्की बारिश के बाद ही चारों तरफ से पानी जमा होता है, जिससे नदी में तेज बहाव आ जाता है। ऐसे में मछली पकड़ने वाले अचानक आये बहाव में बह गये। देर रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। शनिवार की सुबह प्रशासन की टीम पहुंच और तीन महिलाएं और एक बच्चे का शव बरामद किया है।