क्या भारत में लौट रहा कोरोना ! 146 दिन के बाद आंकड़े ऊपर

भारत में कोविड मरीजों की संख्या 8,601 हो गयी है, जो पिछले 146 दिन में सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,590 मामले सामने आये हैं।

क्या भारत में लौट रहा कोरोना ! 146 दिन के बाद आंकड़े ऊपर


नई दिल्ली,


भारत में कोविड मरीजों की संख्या 8,601 हो गयी है, जो पिछले 146 दिन में सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,590 मामले सामने आये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह आंकड़े जारी किये, जिसमें कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 3 और कर्नाटक, राजस्थान एंव उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हो गयी है। इन आंकड़ों के बाद कोविड से मरने वालों की संख्या 5,30,824 हो गयी है।  

संक्रमण की दर 1.33

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत  है। इसके साथ ही भारत में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,47,02,257 हो गयी है। इलाजरत मरीजों की सख्या संक्रमण के कुल मामलों का मात्र 0.02 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले का दर 98.97 प्रतिशत दर्ज की गयी है।
टीकाकरण अभियान के तहत 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।