Nepal Earthquake: नेपाल में मची तबाही, 143 की मौत, दिल्ली-NCR,बिहार-झारखंड में भी महसूस किये गये झटके

देर रात भारत और नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रियेक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गयी है।

Nepal Earthquake: नेपाल में मची तबाही, 143 की मौत, दिल्ली-NCR,बिहार-झारखंड में भी महसूस किये गये झटके

दिल्ली

दिल्ली-NCR में देर रात करीब 11.32 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी है। भूकंप के झटके यूपी, बिहार व झारखंड में भी महसूस किये गये। भूकंप के झटकों करीब 1 मिनट तक महसूस किये गये, लोग घरों से बाहर निकल गये, हलांकि फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केन्द्र नेपाल के जजरकोट जिले के लामिडांडा में था। इससे पहले 22 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे, जिसकी तीव्रता 6.1 थी।

नेपाल में मचाई तबाही

भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। अबतक 143 लोगों के मारे जाने की खबर है। भूकंप से कई मकान गिर गये। भूकंप का केन्द्र रहे जजरकोट और रूकुम जिले में सबसे ज्यादा लोगों के मौत की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों के बारे में फिलहाल अंदाजा लगाना मुश्किल है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक भूकंप का केन्द्र नेपाल में अयोध्या से 227 किमी उत्तर आर काठमांडू से 331 किमी पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई में था।

एक महीने में तीसरी बार भूकंप

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गये हैं। नेपाल में विगत एक माह में तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इससे पहले पिछले महीने 6.2 व 6.3 वाले भूकंप से भी दहशत मच गयी थी। भूकंप के इस झटके ने साल 2015 के 25 अप्रैल की याद ताजा कर दी, जिसमें करीब 9000 लोगों की जान गयी थी।