बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की शपथ ली

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद पूरे देश में आंदोलन की कड़ी शुरू हुई है। रांची में कांग्रेस ने सत्याग्रह आंदोलन चलाया।

बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने की शपथ ली

रॉंची, झारखंड

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया।

सत्याग्रह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दीपिका पांडे सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं और जो एक लड़ाई है लंबी लड़ाई लड़ने के लिए आज हम लोग धरना पर बैठे हैं लगातार हम लोगों का प्रयास होगा कि आदरणीय राहुल गांधी जी ने जो आवाज उठाई है अडानी के खिलाफ उस को अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे। आप देख रहे हैं जिस तरह से राहुल गांधी पर करवाई हुई है उससे हम कह सकते हैं लोकतंत्र खतरे में है और उस लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया था उसे कहीं ना कहीं कुचलने का काम हो रहा है ऐसे समय में हम लोग आज दिन भर बैठकर के संकल्प लेंगे के आगे कैसे हमको बढ़ना है और राहुल गांधी जी ने जो लड़ाई शुरू की है उसे अंजाम तक पहुंचाना।

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी जी की सदस्यता को खत्म करवाया है उससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र खतरे में ही नहीं है बल्कि उसे खत्म करने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। ये जुल्म है इस जुल्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी देश की जनता के लिए जिस तरह से काम कर रहे हैं वह करते रहेंगे और उनकी लड़ाई को हम लोग सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे और लड़ेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा तानाशाही के साथ शासन चला रही है जो चाहती है कर रही है देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा। आनन-फानन में राहुल गांधी जी की सदस्यता को खत्म करवा दिया गया। लोकतंत्र के लिए काला दिन था हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को बचाया जाए।

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश में पहली दफा ऐसा हुआ है कि 24 घंटे के अंदर किसी सांसद की सदस्यता को खत्म करा दिया गया लोकतंत्र के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता होने की भूमिका निभाई है जिस तरह से अडानी ने एसबीआई और एलआईसी के पैसे का दुरुपयोग किया है और उसे उजागर किया है उससे भाजपा डर सी गई है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त कर एक अधिकार कायम करने की कोशिश की जा रही है जो देश स्वीकार नहीं करेगा। कहीं का ध्यान कहीं भड़काने की कोशिश की जा रही है। अडानी जिस तरह से एसबीआई और एलआईसी का भी गरीबों का सेविंग पैसा को भी लूट लिया। राहुल गांधी जी ने सदन में सवाल पूछा और आवाज उठाने लगे तो ये लोग डरने लगे, जो ये लोग जुल्म ढा रहे हैं उससे हमलोग डरने वाले लोग नहीं है, हम लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी अंग्रेजों को यहां से भगाया है ये हमारा इतिहास है।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी के लगभग 4000 किमी की भारत यात्रा से और अडानी घोटाले के ऊपर सदन में सवाल पूछने से भाजपा तिलमिला गई जिस की वजह से उनकी सदस्यता को 24 घंटे के अंदर खत्म करा दिया ये बड़े ही अफसोस की बात है कि लोकतंत्र समाप्ति की ओर है।

विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि राहुल गांधी देश के जननेता है उन्होंने हमेशा जनता की आवाज उठाई है और उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी है यह कैसे हो सकता था कि अडानी देश के पैसे को लूट ले और वह खामोश रहै अडानी के घोटालों को उजागर उन्होंने किया है जिसकी वजह से पूरी भाजपा डर गई। राहुल गांधी से भाजपा पहले से ही डरी हुई थी अंततः उसने ओछी राजनीति करके देखा दिया है यह सदेश की जनता सब देख रही है।