कौन है करोड़ी ईनामी नक्सली, जानिये किसकी लगी है कितनी कीमत

झारखंड सरकार ने नक्सलियों पर नये सिरे से ईनाम की घोषणा की है। इस सूचि में 75 नक्सलियों के नाम है, जिनपर 1 करोड़ से लेकर 10 लाख रूपये तक के ईनाम है।

कौन है करोड़ी ईनामी नक्सली, जानिये किसकी लगी है कितनी कीमत

रांची, झारखंड


झारखंड सरकार ने नक्सलियों पर नये सिरे से ईनाम की घोषणा की है। इस सूचि में 75 नक्सलियों के नाम है, जिनपर 1 करोड़ से लेकर 10 लाख रूपये तक के ईनाम है। इनमें राज्य के सबसे वांटेड नक्सलियों से लेकर जोनल कमिटी के सदस्य तक को शामिल किया गया है। सूचि में सीपीआई माओविस्ट, पीएलएफआई, टीपीसी, जेजेएमपी सहित अन्य प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों पर ईनाम की घोषणा पहले भी की जा चुकी है, लेकिन गृह विभाग ने इसकी राशि में संशोधन किया है। सूचि में सीपीआई माओववादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर शीर्ष पर हैं। 

एक करोड़ के ईनामी नक्सली

एक करोड़ की ईनामी राशि की सूचि में भाकपा के तीन माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर व पतिराम मांझी उर्फ अनल दा पर एक-एक करोड़ का इनाम रखा है। 

25 लाख ईनामी नक्सली

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर ईनाम की राशि घटा दी गयी है, उनपर पहले एक करोड़ का ईनाम था, जो अब 25 लाख का है। माओवादियों के सैक कमांडर लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, करमचंद हांसदा उर्फ चमन, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर 25 लाख का इनाम है।

15 लाख ईनामी नक्सली

15 लाख ईनामी नक्सलियों की सूची में माओवादी भाकपा माओवादी कृष्णा हांसदा, रामप्रसाद मार्डी, नितेश यादव, रवींद्र गंझू, कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार, पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा, टीपीसी के आक्रमण गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, गणेश भारती के नाम है।

10 लाख ईनामी नक्सलियों के नाम

पीएलएफआई के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम है।

5 लाख ईनामी नक्सली

माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहिबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, चंदन सिंह खेरवार, गोदराय यादव, अभिजीत यादव, टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी पर पांच लाख का इनाम घोषित है।

2 लाख ईनामी नक्सली

माओवादी एरिया कमांडर लाजीम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, पीएलएफआई के बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, टीपीसी के करीम जी पर दो लाख का इनाम घोषित है।

1 लाख ईनामी नक्सली

भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांउर रंथू उरांव, अघनू गंझू, गुलशन सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह खेरवार, सहदेव महतो, संतोष भुइयां, सहदेव यादव, ननकुरिया उर्फ नंदकिशोर यादव, दशरथ उरांव, बीरबल उरांव, रवींद्र यादव, शीतल मोची, चंद्रभान पाहन, लवलेश गंझू, अजय यादव, जयंति उर्फ रेखा, खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू, गोविंद बिजरिया,  जेजेएमपी के फिरोज अंसारी, ललिंद्र महतो, टीपीसी के विरेंद्र गंझू, संतोष गंझू, सहेंद्र यादव, पीएलएफआई के सुखराम गुडिया, सामुएल बुढ़, माओवादी कैडर मेरिना सिरका, पांचा उरांव, मीता उर्प नयनतारा, लक्ष्मण राय पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।