लोबिन को लगने लगा है जान का खतरा, अमित शाह को लिखकर मांगे उच्चस्तरीय सुरक्षा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अब जान का खतरा लगने लगा है। इतना ही नहीं उन्हें झारखंड सरकार और पुलिस पर भरोसा भी नहीं रहा। इस बार उन्होंने सीधे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने जान माल की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग की है।

लोबिन को लगने लगा है जान का खतरा, अमित शाह को लिखकर मांगे उच्चस्तरीय सुरक्षा


रांची,

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अब जान का खतरा लगने लगा है। इतना ही नहीं उन्हें झारखंड सरकार और पुलिस पर भरोसा भी नहीं रहा। यह अलग बात है कि उन्होंने झारखंड सरकार और डीजीपी को पत्र लिखकर कई बार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन अनसुनी कर दी गयी। इस बार उन्होंने सीधे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपने जान माल की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग की है। गृह मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि 14/06/2022 को राज्य के डीजीपी को पत्र लिखकर खुद के सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की थी, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वो एक साधारण आदिवासी परिवार से आते हैं और बोरियो विधानसभा संख्या - 02 से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में सुदूर ग्रामीण इलाके में उन्हें एंव उनके परिवार को जान का खतरा है। वो हमेशा से जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष करते आये हैं और वर्तमान से जमीन बचाने के लिए लड़ रहे। अवैध खनन के खिलाफ भी उन्होंने मोर्चा खोल रखा है, ऐसे में उन्हें माफिया गिरोह से खतरा हो सकता है। 

बागी बने चुके हैं लोबिन 

जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम अपने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विगत कुछ माह से उन्होंने सरकार के खिलाफ कई बयान सदन और सड़क पर दे चुके हैं। वे झारखंड बचाओ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं और उनका यह गैर सरकारी संगठन पूर्व विधायक और झारखंड आंदोलनकारियों से मिलकर बना है। विगत दिनों उन्होंने स्थानीय व नियोजन नीति को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किये हैं।