आप नेता की हो जायेगी परिणीति, ट्वीटर पर सांसद ने किया कनफर्म

AAP नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के रिश्तों की खबर के बीच सांसद संजीव अरोड़ा ने इस रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है। सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है।

आप नेता की हो जायेगी परिणीति, ट्वीटर पर सांसद ने किया कनफर्म


दिल्ली,

AAP नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के रिश्तों की खबर के बीच सांसद संजीव अरोड़ा ने इस रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है। सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है "मैं राघव चड्ढा और परिणीति को हार्दिक बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि उनका मिलन ढेर सारा प्यार, आनंद और सहर्चय का आशीर्वाद से भरा रहे।" परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। हाल ही में दोनों को एक साथ आउटिंग करते देखा गया है। उसके बाद से इनके रिश्तों की राजनीतिक से लेकर बॉलिवुड तक चर्चा है। अफवाह यह है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मालूम हो कि राघव और संजीव दोनों एक दूसरे के सहयोगी हैं।

मनीष के घर पहुंचने से चर्चा ने पकड़ा जोर

परिणीति चोपड़ा को रविवार शाम मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया है। ऐसे में लोग कयास लगाने लगे हैं कि शादी के जोड़े मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन करने वाले हैं। इसके बाद से शादी के तारीखों पर भी अटकलें लगनी शुरू हो गयी है। 

डिनर डेट से शुरू हुई थी चर्चा

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मुम्बई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने रेस्टोरेंट के बाहर सहज होकर पपराजी को पोज भी दिये। इस तस्वीर और वीडियो के बाद दोनों के रिश्तों को हवा मिली। हलांकि बाद में इस मुलाकातों के बारे में कई सवाल किये गये, जिसका उन्होंने हंस कर जवाब दिया था कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिये, परिणीति की नहीं.......

कौन है राघव चड्ढा

34 साल के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल स्पोक पर्सन के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 2020 में राजेन्द्र नगर दिल्ली से विधानसभा जीत कर मात्र 31 साल में दिल्ली विधानसभा पहुंचे थे। पंजाब में AAP की जबरदस्त जीत में इन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।