IT इतिहास की सबसे बड़ी रेड साबित हो सकती है, 30 आलमारियां नोट से भरे मिले। कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी।

IT इतिहास की सबसे बड़ी रेड साबित हो सकती है, 30 आलमारियां नोट से भरे मिले। कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी।

रांची

विगत तीन दिनों से कांग्रेसी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी है। इसमें झारखँड और ओड़िशा के कई ठिकाने शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह देश में आयकर की सबसे बड़ी रेड साबित होगी, जिसमें 200 करोड़ से ज्यादा नकदी मिलेगी। यह राशि ओड़िशा के बलांगीर स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के व्यवसायिक ठिकानों में 30 बड़ी आलमारियों में मिली है। अबतक 50 करोड़ से अधिक राशि की गिनती पूरी हो चुकी है। गिनती अगले तीन दिनों तक चल सकती है और इसके लिए भुवनेश्वर और हैदराबाद से हवाई जहाज से मशीन मंगायी गयी है।  6 दिसंबर को आयक विभाग के अनुसंधान ईकाई ने टैक्स चोरी के आरोप में बौध डिस्टिलरी प्राईवेट लिमिटेड (BDPL)के व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। इनमें ओड़िशा के बौध, रायडीह, संबलपुर और बलांगीर स्थित कंपनी के दफ्तर वंही झारखंड के रांची व लोहरदगा स्थित सांसद के घर पर छापेमारी की जा रही है।  

ED की होगी एंट्री 

इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इंट्री हो सकती है। छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई अकाउंट फ्रीज कर दिये हैं। 

कांग्रेस से जुड़ा रहा है परिवार

23 नवंबर 1959 में उद्योगपति राय साहब बलदेव साहू के पुत्र धीरज साहू 3 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इनका परिवार का कांग्रेस से दशकों पुराना संबंध है। इनके बड़े भाई स्व. शिव प्रसाद साहू भी रांची से सांसद रह चुके हैं। गांधी परिवार से साहू परिवार का पुराना रिश्ता रहा है।

 
देश के बड़े छापे में जब्त नकदी

अबतक के बड़े छापेमारी में उद्योगपति पीयूष जैन के यहां 200 करोड़, चेन्नई आयकर विभाग द्वारा 142 करोड़ और कानपुर में 95 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं। 

रूंगटा व ग्रीन टेक के यहां भी छापे

आयकर विभाग ने गुरूवार को झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के 18 और उनके सहयोगी ग्रीन टेक के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इसमें रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, कोलकाता और दिल्ली के दफ्तर शामिल है।