MayDay: मजदूर दिवस आज, जाने इसकी पूरी कहानी

मजदूर दिवस 2023 का थीम. हर वर्ष मजदूर दिवस के लिए एक थीम तय किया जाता है, जिसके आधार पर यह दिन मनाया जाता है। 2023 में 'सकारात्मक सुरक्षा और हेल्थ कल्चर के निर्माण के लिए मिलकर काम करना(Act Together to Build a Positive Safety and Health Culture)' थीम पर मजदूर दिवस मनाया जा रहा है।

MayDay: मजदूर दिवस आज, जाने इसकी पूरी कहानी
FILE PICTURE

दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित व सम्मान देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 1 मई को पूरा विश्व मजदूर दिवस मनाता है। मजदूर दिवस को कामगार दिवस, लेबर डे या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। मजदूरों के अधिकार के लिए उठने वाली आवाज को बल देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। आईये जानते हैं मजदूर दिवस के इतिहास और इसके महत्व को। 

                    आज मजदूरों के काम के घंटे से लेकर उनके अधिकार तक के पूरे स्वरूप की शुरूआत 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में हुई थी, जब मजदूर एकजुट होकर सड़कों पर उतर आये थे। अपने हक और अधिकार के लिए मजदूरों ने हड़ताल किया और अपने काम के घंटों को निर्धारित करने की मांग की। इस हड़ताल में 11 हजार फैक्ट्रियां और तकरीबन 4 लाख मजदूर आंदोलन में शामिल हुए। उन दिनों मजदूरों को 15-15 घंटे तक काम करना पड़ता था। उस आंदोलन में मजदूरों पर पुलिस ने गोलियां दागी और कई मजदूरों की जान चली गयी और कई घायल हो गये। इस घटना के तीन साल बाद यानि 1889 में एक मार्क्सवादी अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसमें 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया और काम के 8 घंटे तय किये गये। बाद के दिनों में यह पूरी दुनिया में लागू कर दिया गया।  

भारत में पूरे किये 100 साल

भारत में 1923 से शुरूआत हुई। अमेरिका में मजदूर दिवस मनाने के प्रस्ताव लागू होने के 34 साल बाद 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया। लेबर किसान पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया गया था। इसका उद्देश्य था कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदानों को याद करना है। इस दिन उनके काम की सराहना और उपलब्धियां भी गिनायी जाती है और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठायी जाती है। 

मजदूर दिवस 2023 का थीम.

हर वर्ष मजदूर दिवस के लिए एक थीम तय किया जाता है, जिसके आधार पर यह दिन मनाया जाता है। 2023 में 'सकारात्मक सुरक्षा और हेल्थ कल्चर के निर्माण के लिए मिलकर काम करना(Act Together to Build a Positive Safety and Health Culture)' थीम पर मजदूर दिवस मनाया जा रहा है।