चाईबासा : उषा पूर्ति ने जीता इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन मिस इंडिया 2023 के फर्स्ट रनर अप का खिताब 

चाईबासा की रहने वाली उषा पूर्ति ने इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन मिस इंडिया 2023 के फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता है। उक्त प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले पंजाब के चंडीगढ़ में बीते 01 अक्टूबर को आयोजित किया गया था।

चाईबासा : उषा पूर्ति ने जीता इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन मिस इंडिया 2023 के फर्स्ट रनर अप का खिताब 
रनर अप का खिताब प्राप्त करती उषा पूर्ति
Chaibasa : चाईबासा की रहने वाली उषा पूर्ति ने इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन मिस इंडिया 2023 के फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता है। उक्त प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले पंजाब के चंडीगढ़ में बीते 01 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में विवाहित एवं अविवाहित 40 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें उषा पूर्ति ने यह मुकाम हासिल किया। Tribe tv से  बात करते हुए करते हुए उषा पूर्ति ने बताया कि चार श्रेणियां में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला राउंड इंट्रोडक्शन राउंड था, उसके बाद वॉक राउंड आयोजित किया गया। तीसरे राउंड में टैलेंट की परख की गई। जबकि चौथे राउंड में प्रतिभागियों आयोजकों के प्रश्नों का उत्तर दिया। सभी राउंड में उषा पूर्ति ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्हें रनर अप का खिताब प्रदान किया गया। उषा पूर्ति ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में पहचान बनाने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने रांची के एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। इस दौरान उन्होंने 2021 में "मिस चाईबासा" प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां सफलता मिलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग के क्षेत्र में आने वाली प्रतिभाओं को मंच एवं कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से उषा पूर्ति ने चक्रधरपुर के मधुसूदन कॉलेज से टीचर ट्रेनिंग भी किया है।