चाईबासा : एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, अब तक 86 पदक झटके

चीन के हांगजाहु में आयोजित हो रही एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 21 स्वर्ण, 32 रजत, 33 कांस्य के साथ कुल 86 पदक जीत कर पदक तालिका में 4थे स्थान पर है।

चाईबासा : एशियन गेम्स में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन, अब तक 86 पदक झटके
पदक जीतने के बाद प्रसन्नचित खिलाड़ी
Chaibasa : चीन के हांगजाहु में आयोजित हो रही एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 21 स्वर्ण, 32 रजत, 33 कांस्य के साथ कुल 86 पदक जीत कर पदक तालिका में 4थे स्थान पर है। भारत का एशियन गेम्स में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कुल 69 पदक जीता था। इस बार ऐसे खेलों में भारत ने पदक जीते हैं, जिसमे कभी भी पदक नही जीता था। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने कुल 29 पदक जीते। इसी तरह क्रिकेट में महिलाओं ने स्वर्ण, सूटिंग, घुड़सवारी, तीरंदाजी, स्क्वॉस, बैडमिंटन में भी शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गोल्डेन बॉयज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस साल का बेस्ट थ्रो 88.88 मीटर जैवलिन फेंक कर स्वर्ण एवं किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर फेंक कर रजत पदक जीता। झारखंड से हॉकी, आर्चरी एवं एथलेटिक्स में एशियन गेम्स में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

जिला ओलंपिक संघ सह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अजय कुमार नायक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से पश्चिम सिंहभूम जिला से भी आर्चरी एवं एथलेटिक्स खेल में खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। ये खिलाड़ी सीमित संसाधनों से ही इस स्तर पर पहुंच रहे हैं
इन्हे यदि संसाधन उपलब्ध करा दिया जाय तो ये भी एशियन एवं ओलंपिक गेम्स में पदक जीत सकते हैं।पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मंत्री जोबा माझी, ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विधायक दीपक विरुवा, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, नीरज संदवार, महासचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव संजय चौबे, अनुराग शर्मा, पंकज सिंह, बसंत, पिंटू अग्रवाल, मुकेश मोदी, कश्मीर, ओंकार, संजीव, गंगाधर आदि खेल प्रेमियों ने भारत को गौरवान्वित करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।