देश के चुनाव का आगाज, 7 फेज में होंगे मतदान, 4 जून को मतगणना, 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

7 चरणों में संपन्न होंगे लोकसभा चुनाव

देश के चुनाव का आगाज, 7 फेज में होंगे मतदान, 4 जून को मतगणना, 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

दिल्ली

भारत के चुनाव का आगाज हो चुका है। 16 जून को 17 वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आय़ुक्त (सीईसी) ने कहा कि 18 वीं लोकसभा चुनाव 2024 में 97 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिसमें 1.82 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के 21.5 लाख वोटर हैं। चुनाव के दौरान 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, 2100 ऑब्जरवर की नियुक्ति होगी, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी।

7 फेज में होगा मतदान

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण में 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग, दूसरे चरण में 89 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को, तीसरे चरण में 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग, चौथे चरण में 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग, पांचवे चरण में 49 सीटों पर 20 मई को वोटिंग, छठे चरण में 47 सीटों पर 25 मई को वोटिंग और अंतिम व सातवें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर 1 मई को वोटिंग होगी। 

47 एसटी रिजर्व सीटें है

543 सीटों वाले लोकसभा के लिए 20 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। मौजूदा लोकसभा में 412 सीटें सामान्य, 84 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। इसमें झाऱखंड में पांच सीटें राजमहल, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी एसटी के लिए पलामू के लिए पलामू सीट एससी के लिए रिजर्व हैं।

4 चरण में होंगे झारखड में वोटिंग

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होंगे। राज्य में पहला चरण 13 मई को चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, 20 मई को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, 25 मई को धनबाद, गिरिडीह, रांची और जमशेदपुर और 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान होंगे। 

26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के दौरान ही 13 राज्यों के 26 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। जिसमें झारखंड के गांडेय सीट पर 20 मई को और पश्चिम बंगाल के भगवानगोला में 7 मई और बड़ानगर में 1 मई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होंगी।

धनबल पर भी नजर रखेगी चुनाव आयोग

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले 11 विधानसभा चुनाव में 3400 करोड़ रूपये जब्त किये गये थे। इस बार भी आयोग को आशंका है कि बड़ी मात्रा में धन बल का प्रयोग संभावित हैं। ऐसे में आयोग इसपर सख्ती बरतेगी।