संतोष कुमार ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ के लिए अपने नाम किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, संत जेवियर स्कूल के कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं।

संतोष कुमार ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ के लिए अपने नाम किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, संत जेवियर स्कूल के कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं।

रांची


रांची के डोरंडा स्थित संत. जेवियर स्कूल के कंप्यूटर साइंस शिक्षक संतोष कुमार ने अपने नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टाइटल होल्डर' कर लिया है। GBR की टीम ने उन्हें सबसे लंबे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ शीर्षक से गिनीड वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब धारक घोषित किया है। इससे पूर्व का रिकॉर्ड 24 घंटे का था, लेकिन संतोष कुमार ने 48 घंटे 15 मिनट का रिकॉर्ड बनाया। संतोष कुमार ने 21 जनवरी की सुबह 9 बजे से क्लास लेना शुरू किया जो 23 जनवरी की सुबह 9.15 मिनट तक चली। इस दौरान छात्रों को जावा प्रोग्रामिंग भाषा सिखाई गयी, जो ICSE पाठ्यक्रम में शामिल है। उनकी इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्राचार्य फादर इग्नासियस लकड़ा एस.जे और स्कूल के तमाम शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।