17 वीं सीनियर पुरुष / महिला खो-खो प्रतियोगिता में  सरायकेला - खरसावां की टीम हासिल की द्वितीय स्थान।

17 वीं सीनियर पुरुष / महिला खो-खो प्रतियोगिता में  सरायकेला - खरसावां की टीम हासिल की द्वितीय स्थान।


        जमशेदपुर :  17 वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सरायकेला - खरसावां की दोनों टीमों ( पुरुष व  महिला ) को द्वितीय स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुई। 
गुमला जिले के सीशई अंतर्गत, माघी बालिका उच्च विद्यालय के ग्राउंड में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक यह  प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सरायकेला- खरसावां की महिला टीम को  रांची डे बोर्डिंग टीम से शिकस्त मिली। फलस्वरूप द्वितीय स्थान से संतोष प्राप्त करनी पड़ी। 
 वहीं पुरुषों के प्रतियोगिता में सरायकेला- खरसावां का पुरुष टीम  बोकारो के टीम से महज एक प्वाइंट पीछे रह गया। इसे 14 अंक मिले थे। इस प्रकार पुरुष के टीम को भी द्वितीय रैक से संतुष्ट होना पड़ा।  इस प्रतियोगिता में पुरुषों में मंगल सवाईया एवम् महिला वर्ग में लक्ष्मी सोरेन को बेस्ट चेजर का अवॉर्ड मिला।
 टीम के  कोच के  सुरेश नारायण चौधरी एवं   सचिव सचिव  अखिलेश्वर प्रसाद का खिलाड़ियों के इस उपलब्धि में सराहनीय योगदान रहा । 
सरायकेला खरसावां जिला खो-खो  एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष  सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष रणबीर सिंह, संतोष सिंह, मनीष कुमार, श्यामकिशोर, जगबंदु महतो, अनिल झा, मुरारी झा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को  शुभकामना दी। 
 पुरुष वर्ग:- नीरज कुमार ,राजेश लोहरा , पर्सन मंडल, रवि हेंब्रम,  राजू सरदार, महेश सरदार, विकास मुर्मू, रोहित गुप्ता, बलराम हांसदा, श्यामजीत सोरेन , विशाल मुर्मू , माइकल मार्डी, विजय सिंह मुंडा , लखन सवाईयाँ , बीरसिंह हांसदा  कोच - सुरेश नारायण चौधरी।
 महिला टीम : रीना बास्के,पूजा मुर्मू ,पंसुरी मार्डी, तुलसी सोरेन,बबली टुडू , रौशनी मुर्मू,नेहा मार्डी ,पूजा मुर्मू , ममता कुमारी, अलादी, लक्ष्मी सोरेन, चंचला सरदार, सुहागी मुर्मू ,सुभद्रा मुर्मू , सुभाषणी टुडु , शांति टुडु , कोच: मनीषा महतो।

          धन्यवाद,
                      महासचिव
             अखिलीश्वर प्रसाद 
सरायकेला- खरसावां जिला खो- खो संघ।