"कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023” 'वतन को जानो'  के तहत काश्मीर के 122 युवक युवतियां झारखंड पहुंचे

"कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023” 'वतन को जानो'  के तहत काश्मीर के 122 युवक युवतियां झारखंड पहुंचे

रांची

"कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023” 'वतन को जानो'  के तहत काश्मीर के छह ज़िलों का कुल 122 युवा एवं युवतियाँ  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से कांके रोड उनके आवासीय कार्यालय में उनसे भेंटवार्ता किया। कार्यक्रम में भाग ले रहे युवक युवतियों से झारखंड के संबंध विशेषकर यहाँ के राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के योगदान, भगवान बिरसा मुंडा एवं संथाल विद्रोह आदि विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ हुई। अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड की पृष्ठभूमि तथा यहाँ के जल जंगल ज़मीन से लेकर झारखंड की आर्थिक सुदृढ़ता एवं देश के विकास में झारखंड का योगदान  से सम्बंधित विभिन्न विषयों को विस्तारपूर्वक बताया। इस क्रम में अध्यक्ष ने उन्हें रामगढ़ के कांग्रेस अधिवेशन एवं गांधी यात्रा के संबंध में भी बातें की तथा काश्मीर से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चाओं के माध्यम से समझने का प्रयास भी किया। कश्मीर से आए यह प्रतिनिधिमंडल 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक झारखंड यात्रा पर रहेंगे।