JMM कार्यालय के समक्ष नंग धड़ंग प्रदर्शन, 15 नवंबर को मोरहाबादी में उतरेंगे पंचायत स्वंय सेवक

124 दिनों से आंदोलनरत पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में नंग धड़ंग प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

JMM कार्यालय के समक्ष नंग धड़ंग प्रदर्शन, 15 नवंबर को मोरहाबादी में उतरेंगे पंचायत स्वंय सेवक
रांची
राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में 124 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन राज भवन रांची में जारी है । अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर स्वयं सेवक विगत 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु सरकार के द्वारा अभी तक कोई भी ठोस पहल हम लोगों के प्रति नहीं किया गया है । मंगलवार को सेवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय के सामने नंग धड़ंग प्रदर्शन के रूप में घेराव करने पर मजबूर हो गए। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ आपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर एक बार पहले भी 14 अक्तूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया था, उस समय झामुमो के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडे से संघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई थी। तब संघ को एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया था। घोषणा के एक महीना बीत जाने के बाद वापस संघ ने प्रदर्शन घेराव का रास्ता अपनाया है। 
घेराव - प्रदर्शन की झड़ी लगा चुके
अब तक संघ के द्वारा झारखंड सचिवालय का घेराव किया गया, 3 बार विधानसभा , 2 बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया, एक बार भिक्षाटन कार्यक्रम किया गया। परन्तु अभी तक कोई भी ठोस निर्णय सरकार के द्वारा अभी तक नहीं लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि संघ के द्वारा सत्ता पक्ष के कई विधायक एवं मंत्रियों को अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं विधायक अंबा प्रसाद, अनूप सिंह, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप, लोबिन हेंब्रम, भूषण बारा,पूर्व विधायक बंधु तिर्की, के.एन.त्रिपाठी , सुखदेव भगत, ममता देवी,मंत्री आलमगीर आलम,मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बदल पत्रलेख ,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हंसदा,जेएमएम महासचिव विनोद पांडे, जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य। कांग्रेस , जेएमएम के कई जिला के जिला अध्यक्ष से और भी कई सत्ता पक्ष के विधायकों से संघ प्रतिनिधिमंडल मिल चुके हैं। सभी जगह से सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। 
सड़क पर ही मनेगी दिवाली
प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद ने कहा है कि आने वाले सभी पर्व त्योहार सड़कों पर ही मनाने को मजबूर है, धरना स्थल पर ही मानने के लिए। आने वाला समय में दो को बड़ा पर्व है लोग दीपावली में अपने घरों में रोशनी करते हैं और झारखंड की वर्तमान सरकार हम लोगों के जीवन में अंधकार की हुई हम लोग बहुत उम्मीद और बहुत भरोसे के साथ इस सरकार पर विश्वास किए हुए हैं कि हम लोगों का भी जीवन में रोशनी और खुशहाली आएगी।
15 नवंबर को मोरहाबादी में उतरेंगे
आज संघ के 15 सदस्य प्रतिनिधिमंडल फिर एक बार केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडे से वार्ता हुई वार्ता में विनोद पांडे जी के द्वारा बोला गया कि पूर्व की तरह अगर आप लोग प्रोत्साहन राशि पर काम करना चाहते हैं तो हम लोग जल्द से जल्द इस पर आगे बढ़ेंगे इस बात पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बोला गया कि जब प्रोत्साहन राशि हीं लेना था तो हम लोग आंदोलन क्यों करते हैं। और इस बार हम लोगों का मानदेय का घोषणा नहीं तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा ।आज फिर एक बार वार्ता में हम लोगों के जो आश्वासन दिया गया उस हम लोग संतुष्ट नहीं है। आंदोलन अभी चलता रहेगा और 15 नवंबर को मोराबादी मैदान में नंग धड़ंग प्रदर्शन होगा, जिसमें हजारों पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक शामिल होंगे।