राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बीच बिजली गुल, अंधेरे में कही अपनी बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के मयूरभंज स्थित महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गयी। उन्होंने जैसे ही छात्र और शिक्षकगण को संबोधित करना शुरू ही किया था कि बिजली गुल हो गयी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बीच बिजली गुल, अंधेरे में कही अपनी बात
File Photo

ओड़िशा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के मयूरभंज स्थित महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गयी। उन्होंने जैसे ही छात्र और शिक्षकगण को संबोधित करना शुरू ही किया था कि बिजली गुल हो गयी। बिजली 9 मिनट तक गुल रही और कार्यक्रम हॉल में अंधेरा छाया रहा और राष्ट्रपति ने अपना संबोधन जारी रखा। हलांकि बिजली जाने के बाद भी माइक सिस्टम काम कर रहा था। राष्ट्रपति महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची थी। बिजली 11.56 मिनट से लेकर 12.05 तक गायब रही। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय के इंटरनल सर्किट में कुछ समस्या के वजह से बिजली गयी थी। 

सहज रही राष्ट्रपति

बिजली गुल होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेहद सहज और शालीन बनी रही, हलांकि उन्होंने नाराजगी जाहिर कर दी, लेकिन चुटिले अंदाज में। उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि ' बिजली हमारे साथ लुकाछिपी खेल रही है। यह विश्वविद्यालय जितना खूबसूरत है, उतना ही अंधेरे में भी है।'

जांच कमिटी का गठन

इस घटना को लोग सहज तरीके से नहीं ले रहे हर तरफ इसकी निंदा हो रही है। वंही मयूरभंज के जिलाधीश ने इस घटना के जांच के निर्देश दे दिये हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।